मनोरंजन

 ‘यह भरतनाट्यम नहीं’ — Ananya Pandey के वायरल डांस वीडियो पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Ananya Panday एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म Chand Mera Dil के एक डांस सीक्वेंस को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

फिल्म के वायरल क्लिप में अनन्या भरतनाट्यम और कंटेम्पररी डांस का मिश्रण करती नजर आती हैं। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स को यह प्रस्तुति पसंद नहीं आई। लोगों ने कहा कि डांस में न तो शास्त्रीय भाव दिखाई देते हैं और न ही सही तकनीक।

एक यूजर ने लिखा, “भरतनाट्यम सिर्फ हाथ-पैर हिलाने का नाम नहीं है, इसमें भाव और अनुशासन की जरूरत होती है।” वहीं कुछ लोगों ने इसे “फिल्मी ग्लैमर के लिए क्लासिकल डांस का गलत इस्तेमाल” बताया।

कई यूजर्स ने Sai Pallavi का नाम लेते हुए कहा कि असली क्लासिकल डांस कैसा होता है, यह उनसे सीखा जा सकता है।

हालांकि कुछ लोगों ने अनन्या का समर्थन भी किया। उनका कहना है कि फिल्म में फ्यूजन डांस दिखाया गया है और इसे उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए।

फिल्म को Vivek Soni ने डायरेक्ट किया है और इसमें Lakshya मुख्य भूमिका में हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button