राजनीति

अनुष्का पाल हत्याकांड पर सपा की सरकार से बड़ी मांग

मेरठ: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि अनुष्का जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। सरकार को इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

श्याम लाल पाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों तरह के संकट से गुजर रहा है।

उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी ने मामले में त्वरित न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button