‘चुनरी-चुनरी’ गाने पर बढ़ा विवाद, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे Vashu Bhagnani; Tips से मांगे 400 करोड़

Vashu Bhagnani और म्यूजिक कंपनी Tips Industries के बीच ‘चुनरी-चुनरी’ गाने को लेकर विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है। निर्माता वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 400 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
मामला फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में इस्तेमाल किए गए ‘चुनरी-चुनरी’ गाने के रीमिक्स वर्जन से जुड़ा है। यह गाना मूल रूप से Biwi No.1 का सुपरहिट ट्रैक था, जिसमें Salman Khan और Sushmita Sen नजर आए थे।
वाशु भगनानी का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना गाने का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कोर्ट से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशु भगनानी के वकील ने दावा किया कि उनकी कंपनी Pooja Entertainment पहले ही टिप्स को नोटिस भेजकर ऑडियो राइट्स रद्द कर चुकी थी। इसके बावजूद गाने का इस्तेमाल किया गया।
इस विवाद के बीच फिल्म के मेकर्स और David Dhawan भी चर्चा में आ गए हैं। वाशु भगनानी ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच पर यह दावा किया गया कि मामला सुलझ चुका है, जबकि उनसे कोई बातचीत नहीं हुई।
फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai अब 5 जून को रिलीज होने वाली है।
