7,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo T5, मिलेगा Snapdragon प्रोसेसर और 44W फास्ट चार्जिंग

Vivo ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T5 चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
नए Vivo T5 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगा।
स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स तक जाती है। फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
कैमरे की बात करें तो Vivo T5 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है।
मैक्सिको में इसकी कीमत MXN 5,799 यानी करीब 32 हजार रुपये रखी गई है। फिलहाल यह ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
