अमेरिका में भारतीय का सिर काटने का वीडियो सामने आया; चंद्रमौली नगमल्लीैया अमेरिका में भारतीय…

वॉशिंग मशीन विवाद में टेक्सास में भारतीय की बेरहमी से हत्या
अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। भारतीय मूल के चंद्रमौली नागमल्लैया की उसके सहकर्मी ने वॉशिंग मशीन को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद हत्या कर दी। घटना के समय चंद्रमौली की पत्नी और बेटा पास ही मौजूद थे। हमलावर ने उनका सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर उसे लात मारते हुए कूड़ेदान में फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है।
पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब चंद्रमौली ने अपने सहकर्मी 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को टूटी हुई वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करने से रोका। गुस्से में आए मार्टिनेज ने चाकू से कई बार हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चंद्रमौली मदद के लिए चिल्लाते हुए भागे, लेकिन हमलावर ने उनका पीछा कर माचेटे से हमला किया। पत्नी और बेटे ने रोकने की कोशिश की, पर हमलावर ने उन्हें धक्का देकर चंद्रमौली का सिर काट दिया।
हमलावर को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से खून से सनी टी-शर्ट, चाकू, नागमल्लैया का फोन और की-कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी हिंसक अपराधों में लिप्त रहा है और उसे कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा व ह्यूस्टन में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने अपराध कबूल कर लिया है।
ह्यूस्टन स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस घटना पर शोक जताया और परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। दूतावास ने कहा कि वे मामले पर नजर रखे हुए हैं।
यह घटना भारत और अमेरिका दोनों में सनसनी बन गई है। वहीं, एक अन्य खबर में अमेरिका से विकास नामक व्यक्ति का शव भारत लाने की तैयारी चल रही है, जिस पर उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप है।