अपराध

बांद्रा कार्रवाई के बाद रची गई साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे गए वीडियो

मुंबई: मुंबई के बांद्रा स्थित गरीब नगर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कथित तौर पर पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली Police की कार्रवाई में गिरफ्तार आठ संदिग्धों से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।

अधिकारियों के अनुसार मई महीने में गरीब नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। इस दौरान विरोध प्रदर्शन और पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं, जिनमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे। जांच में सामने आया है कि इसी कार्रवाई को लेकर कुछ कट्टरपंथी तत्वों ने बदले की भावना से हमले की योजना बनाई थी।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने इलाके की विस्तृत रेकी की और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वीडियो एवं तस्वीरें पाकिस्तान में बैठे अपने संपर्कों तक पहुंचाईं। इन जानकारियों का इस्तेमाल संभावित हमले की योजना तैयार करने में किया जा रहा था।

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपियों के निशाने पर पुलिसकर्मी, सुरक्षा बल और हिंदू समुदाय से जुड़े लोग थे। गिरफ्तार लोगों के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध चैट, ऑडियो संदेश और विदेशी नंबरों से संपर्क के सबूत मिले हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस नेटवर्क को आर्थिक सहायता और लॉजिस्टिक समर्थन कहां से मिल रहा था। जांच में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button