अंतर्राष्ट्रीय

Three Indians kidnapped by Al-Qaeda in Mali, Indian Foreign Ministry demands immediate action | वर्ल्ड अपडेट्स: माली में तीन भारतीयों को अल-कायदा ने अगवा किया, भारतीय विदेश मंत्रालय ने तत्काल कार्रवाई की मांग की


  • Hindi News
  • International
  • Three Indians Kidnapped By Al Qaeda In Mali, Indian Foreign Ministry Demands Immediate Action

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल। - Dainik Bhaskar

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल।

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में मंगलवार (1 जुलाई 2025) को तीन भारतीयों को अगवा कर लिया गया था। ये लोग एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और भारतीयों की सुरक्षित और जल्दी रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर रात को जारी बयान में बताया कि1 जुलाई को पश्चिम और मध्य माली के कई सैन्य और सरकारी ठिकानों पर अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने हमला किया। इसी दौरान कायेस स्थित फैक्ट्री पर भी हमला हुआ।

बमाको स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। दूतावास स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन से लगातार संपर्क में है। अगवा भारतीयों के परिवारों को भी हर जानकारी दी जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत विदेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यह हमला माली के पश्चिमी हिस्से में हुआ, जो हाल के वर्षों में असुरक्षा और आतंकी गतिविधियों का केंद्र बन चुका है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

पाकिस्तान की हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट फिर ब्लॉक किए

देश में कई पाकिस्तानी अभिनेताओं और क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हैं। दरअसल, बुधवार को मावरा होकेन, सबा कमर, अहद रजा मीर, युमना जैदी, दानिश तैमूर जैसे पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट दिखने लगे थे।

हालांकि, गुरुवार सुबह तक ये अकाउंट भारत में बंद ही रहे। इनके अकाउंट सर्च करने पर मैसेज दिखाई दे रहा था, ‘अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है। सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध के अनुपालन में इसे बंद किया गया है।’

————————

3 जुलाई के अपडेट्स यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button