राजनीति

मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंके जाने के बाद दादर में तनाव फैल गया।

मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान के पास रखी गई मीनाताई ठाकरे (शिवसेनाप्रमुख दिवंगत बाला साहेब ठाकरे की पत्नी) की प्रतिमा पर कुछ समाजकंटकों ने रंग फेंकने का आरोप शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे गट) ने लगाया है।

इस घटना के बाद दादर के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क परिसर में शिवसैनिक जमा हो गए, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। क़ानून और व्यवस्था का प्रश्न न उठे, इसके लिए पुलिस का दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक महेश सावंत और सांसद अनिल देसाई मौके पर पहुंचे। इस दौरान सांसद अनिल देसाई ने मीडिया से बातचीत की।

ठाकरे गुट के सचिव मिलिंद नार्वेकर और अनिल देसाई ने परिसर का निरीक्षण किया। उद्धव ठाकरे को भी इस घटना की सूचना दी गई। ख़ास बात यह है कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का ‘शिवतीर्थ’ निवास स्थान मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा से बिल्कुल नज़दीक ही है।

अनिल देसाई ने कहा, “कुछ असामाजिक तत्वों ने पुतले पर रंग फेंका है। शायद इन कायरों को अब तक सबक नहीं सिखाया गया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। ऐसी घटनाओं को देखकर सवाल उठते हैं कि पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है? सरकार क्या कर रही है? ये घटनाएँ निंदनीय हैं। साफ़ दिखता है कि सरकार क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल हो रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को घटना की जानकारी दी है। हम इसे अपने तरीके से संभाल रहे हैं। ऐसे समाजकंटकों और कायरों को उचित जवाब दिया जाएगा। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और हम प्रतिमा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच कर रहे हैं। बार-बार यह सवाल उठता है कि मुंबई सुरक्षित है या नहीं? जब ये घटनाएँ हो रही हैं, तब पुलिस क्या कर रही है?”

सुबह से ही चहल-पहल वाले शिवाजी पार्क जैसे क्षेत्र में, जहां हमेशा पुलिस बंदोबस्त रहता है, वहां इस तरह की घटना होना हैरानी का विषय बताया जा रहा है। इस इलाके में सुबह कई लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं, पास ही बालमोहन विद्यालय भी है, जिससे यहाँ हमेशा भीड़भाड़ रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button